#गुना- ‘‘होटल, रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, अनियमितता पाए जाने पर दिए नोटिस’’
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा जिलों में होटल, रेस्टोरेंट की जांच हेतु विशेष अभियान अंतर्गत दिए गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग गुना द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन रोड गुना स्थित आनंद भोजनालय, जैनश्री भोजनालय एवं श्रीराम बालाजी भोजनालय के निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान गंदगी संबंधी अनियमितता पाए जाने पर अधिनियम की धारा 32 के तहत आनंद भोजनालय के संचालक को सुधार-सूचना नोटिस दिया गया। आनंद भोजनालय एवं जैनश्री भोजनालय से दाल, चूरमा के लड्डू एवं खाद्य तेल के सैंपल, एबी रोड गुना स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट से पनीर का सैंपल जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा समीक्षा बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner