*BREAKING: आरोन नगर परिषद् में 420 का खेल! फर्जी शपथ पत्र से दूसरे के नाम काट दी मकान की टैक्स रसीद*
*वही कंप्यूटर ऑपरेटर, वही FIR 77/2018 वाला आरोपी - अब राजस्व बाबू / ARI बनकर कर रहा वसूली*
*आरोन।* नगर परिषद् आरोन एक बार फिर सुर्खियों में है। फरियादी शशांक जैन ने गंभीर आरोप लगाया है कि नगर परिषद् के कंप्यूटर ऑपरेटर (भृत्य) संजीव कुशवाह ने फर्जी शपथ पत्र के आधार पर उसके निजी मकान की टैक्स रसीद किसी अन्य व्यक्ति के नाम काट दी है।
*कौन है ये ऑपरेटर?*
जिस ऑपरेटर की बात शशांक कर रहा है, वह कोई नया नहीं है। यही है FIR No. 77/2018 थाना आरोन का आरोपी संजीव कुशवाह।
आरोप है कि इसने -
1. कागजों में हेर-फेर कर चपरासी से नियमितीकरण का सफर तय किया,
2. फिर प्रमोशन लेकर ARI / राजस्व प्रभारी बन गया (न.प. आदेश क्र. 3797 / 31.12.2025)
3. जबकि इसका आपराधिक प्रकरण आज भी कोर्ट में लंबित है।
*कोर्ट का आदेश आज भी थाने में बंद*
इस FIR में JMFC आरोन ने MJC R/59/23 में दिनांक 23.02.2024 को आदेश दिया था कि खात्मा नहीं, इसे खारिजी मानकर CJM गुना भेजा जाए। पर eCourts पर आज 28.09.2026 तक Guna में FIR 77/2018 पर Total Cases 0 है। यानी पुलिस ने आज तक आदेश ही नहीं माना।
*RTI भी दबाई, डाक विभाग कह रहा Delivered*
जब इस पूरे खेल पर RTI लगाई गई (Speed Post No. EI707209659IN), India Post की Tracking साफ कह रही है - *23.06.2026 को 14:22 बजे Aron S.O. में Delivered*।
लेकिन PIO थाना आरोन ने लिखा - "आवेदन मिला ही नहीं" और SP गुना ने प्रथम अपील 30-A/2026 दिनांक 08.09.2026 को खारिज कर दी। मामला अब *राज्य सूचना आयोग भोपाल में द्वितीय अपील* में है।
*फरियादी की जुबानी*
शशांक जैन का कहना है - _"मेरे मकान की रसीद फर्जी शपथ पत्र से दूसरे के नाम काट दी गई, जब विरोध किया तो वही व्यक्ति आज राजस्व वसूल रहा है।"_
अब देखना होगा कि CMO साहब इस पर कार्यवाही करते हैं या हमेशा की तरह मामले को ठंडे बस्ते में डालकर खानापूर्ति कर देंगे?
*किशन कश्यप, दैनिक साधना न्यूज़, मो. 9098718522*
#AarónNagarParishad
#GunaNews
#MPNews
#420KaKhel
#FIR772018
#RTI
#rajyasuchnaaayog SP Guna MP Collector Office Guna