टीकमगढ़: मोहनगढ़ तिगैला के पास एक महिला के साथ शराब के नशे में पति ने की मारपीट, देहात थाना पुलिस ने कराई एमएलसी
मोहनगढ़ तिगैला के पास एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मोहनगढ़ तिगैला के पास की निवासी फूलवती अहिरवार के परिजनों में जानकारी देते हुए बताया की महिला का पति आए दिन शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट करता रहता है। आज भी महिला अपने घर पर थी तभी उसका पति शराब पीकर आया और उसने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना की शिकायत देहात थाने में की गई। पुलिस में महिला की एमएलसी कराई और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गयाहै।