टीकमगढ़: पहाड़ी तिलवारन गांव में वृद्ध के साथ हुई मारपीट, एसपी दफ़्तर पहुंचकर बोला- है जान का खतरा
पहाड़ी तिलवाड़ा गांव से पीड़ित शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा है। जहां उसने बताया की बाउंड्री वॉल बनाने के दौरान उसके वृद्ध पिता के साथ गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर दी। उसने घटना की शिकायत थाने में की पुलिस ने घायल कि एमएलसी कराई। जब वह घर पहुंचा तो दबंग फिर आए और जान से मारने की धमकी देने लगे जिसकी उसने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है।