मंझनपुर: धोखाधड़ी कर खाते से ट्रांसफर कराए गए ₹93000 कराए गए वापस, मंझनपुर में आवेदिका ने पुलिस टीम को दिया धन्यवाद
साइबर अपराध के माध्यम से ठगी की गई धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर कार्यवाही करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर थाना पुलिस कौशाम्बी टीम द्वारा आवेदिका बैंक खाते से कटी हुई धनराशि 93000 आवेदिका के खाते में वापस करवाया गया। आवेदिका द्वारा अपने पिता के साथ पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद दिया गया