मंझनपुर: मंझनपुर विकास भवन स्थित सरस हाल में न्यू प्रेस क्लब चुनाव की बैठक हुई सम्पन्न, 15 सितंबर को होगा मतदान
मंझनपुर विकास भवन स्थित सरस हाल में मंगलवार को न्यू प्रेस क्लब चुनाव को लेकर एक बैठक संपन्न हुई है। जिसमें जिले भर के पत्रकार उपस्थित हुए। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी अपनी बात रखी। वहीं चुनाव समिति ने 15 सितंबर को चुनाव सम्पन्न कराने के लिए ऐलान किया है। इस दौरान पत्रकारों ने 15 सितंबर को चुनाव के लिए समर्थन दिया है।