मंझनपुर: निगहा व टिकरा के मध्य स्थित नहर पुलिया के पास से नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
19 अगस्त को थाना महेवाघाट पर वादी द्वारा अपने नाबालिग बेटे के गुम होने की सूचना दी गई थी। जिसमें गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 20 अगस्त को बेटे के शव यमुना नदी के पास मिलने की सूचना दी गई थी जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं आज नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।