मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं ऑगनबाड़ी भवन केन्द्र निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा सम्राट उदयन सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने किराये में संचालित ऑगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रस्ताव तैयार कर उन्हीं ग्रामों में सर्वप्रथम ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य कराने के निर्देश दियें।