मंझनपुर: कुम्हियांवा बाजार से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को महेवाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अढ़ौली निवासी शनि कुमार पुत्र स्व रविन्द्र कुमार रैदास को महेवाघाट पुलिस ने कुम्हियांवा बाजार से मुखबिर की सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का चालान पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।