नरहरपुर: उमरादाह बाजार चौक में सामुदायिक भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन
नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उमरादाह में सामुदायिक भवन का विधायक आसाराम नेताम के द्वारा भूमि पूजन किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों के द्वारा कई वर्षों से मांग किया जा रहा था। अब सामुदायिक भवन का आज भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा। और ग्रामीणों के मांग अनुसार अब उन्हें पक्का भवन मिलेगा।