नरहरपुर: कांकेर जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 जुलाई तक
जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2024-25 एवं 2025-26 में प्रवेश के लिए संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in के ऑनलाईन एप्लिकेशन 2024 पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। आवेदकों के पंजीयन के लिये वेबसाइट पर यूजर मैन्युअल दिया गया है।जिसका अवलोकन किया जा सकता है।