नरहरपुर: कांकेर न्यायालय परिसर में ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ थीम पर मनाया गया योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’थीम के अंतर्गत योग दिवस मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार धु्रव के द्वारा योग करने एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया।उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए, इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहता है।