शनिवार को नलखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत धान्याखेड़ी में दोपहर 1 बजे के लगभग मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये गए तथा पूर्व से चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। साथ ही 70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए ।