👉 जिला जज और डीएम प्रतापगढ़ तथा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण-
➡️ जिला जज प्रतापगढ़, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जिला कारागार प्रतापगढ़ का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर, बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
➡️ अधिकारियों द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ इस अवसर पर कारागार प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।