महुली थाना क्षेत्र के दोकड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके मानसिक रूप से बीमार भाई की पत्नी बहला-फुसलाकर उसकी कीमती जमीन बेच रही है। जबकि संपत्ति का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। उसने इसे अवैध बताते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।