जगदलपुर: 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का भव्य समापन हुआ
विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। विधायक किरण देव शुक्रवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार मे संबोधित कर रहे थे।