जगदलपुर: जगदलपुर ब्लॉक के अंदरूनी क्षेत्र में नागल सर में लगा शिविर, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ दी गई स्वास्थ्य शिक्षा
जगदलपुर विकासखण्ड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के अधीन अंदरूनी वनग्राम नागलसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों और चिकित्सा दल को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ