मिर्ज़ापुर: परिवहन विभाग में हर काम के लिए देना पड़ता है सुविधा शुल्क, मानवाधिकार परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मानवाधिकार परिषद के जिलाध्यक्ष मधुकर मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर परिवहन विभाग में हर काम के बदले सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की है। कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस हो या वाहनों का ट्रांसफर हर काम के बदले बगैर शुल्क दिए काम नहीं होता है। शुल्क न देने पर दौड़ाया जाता है।