मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली के समोगरा के पास श्रद्धालुओं से भरी कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार घायल, इलाज जारी, एक की हालत गंभीर
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के समोगरा के पास सोमवार की सुबह 7:30 बजे कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक की मौत हो गई चार गंभीर रूप से घायल है सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है एक की हालत गंभीर बताई जा रही है कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं जो की 27 दिसंबर को अयोध्या दर्शन करने निकले थे वही वरद की मौत हो गई।