हज़ारीबाग: जनसुनवाई से पहले बड़कागांव में बवाल, ग्रामीणों के विरोध से कार्यक्रम ध्वस्त, पुलिस तैनात
हजारीबाग के बड़कागांव में गोंदलपुरा कोल ब्लॉक को लेकर प्रस्तावित पर्यावरण जनसुनवाई से पहले भारी बवाल हो गया। सैकड़ों ग्रामीण परंपरागत हथियारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टेंट, कुर्सी सहित कार्यक्रम स्थल को ध्वस्त कर दिया और मारपीट की भी सूचना है। हालात बिगड़ते देख पूरे इलाके में पुलिस प्रशासन तैनात किया गया। ग्रामीण जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।