हज़ारीबाग: केमिस्ट्री हब ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, शिक्षा को मिला नया उत्साह
हजारीबाग के पैराडाइस रिसॉर्ट में केमिस्ट्री हब शिक्षण संस्थान की ओर से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। केमिस्ट्री में 99 अंक लाने वाले मिथुन महतो और 98 अंक प्राप्त करने वाली अंशु भारती को विशेष पुरस्कार मिला। निदेशक बसंत मेहता ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।