हज़ारीबाग: निजी कोल कंपनी की जनसुनवाई में हिंसा, पंडाल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़
हजारीबाग:निजी कोल कंपनी (अडानी कोल माइंस) की जनसुनवाई के दौरान बड़कागांव के गोंडलपुरा में हिंसा भड़क गई। जनसुनवाई का विरोध कर रहे एक गुट ने पंडाल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। उपद्रवी भाला, तीर, हसुआ जैसे हथियारों से लैस थे और ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे थे। महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए, सैकड़ों कुर्सियां टूट गईं और लाखों के नुकसान का अनुमान है।