हज़ारीबाग: अडानी कोल परियोजना की जनसुनवाई रद्द होने से बड़कागांव में लौटी शांति
हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अडानी कोल परियोजना को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनसुनवाई भू-रैयतों के विरोध के कारण रद्द कर दी गई। यह निर्णय हजारीबाग जिला परिवहन पदाधिकारी सह पीठासीन पदाधिकारी के निर्देश पर लिया गया। जनसुनवाई रद्द होने की पुष्टि विधायक रौशन लाल चौधरी ने की है। जनसुनवाई रद्द होते ही क्षेत्र का माहौल शांत हो गया।