हज़ारीबाग: मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 08/26: बड़ी कार्रवाई में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग:मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 08/26 (दिनांक 15 जनवरी 2026) धारा 304/308(3)/3(5) बीएनएस के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मुफ्फसिल थाना प्रभारी रौशन कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में की गई। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।