Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

#राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार #बलिया। #जिलाधिकारी #मंगला #प्रसाद #सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर राजस्व विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई और वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, खनन विभाग द्वारा 15 करोड़ रुपये की वसूली किए जाने पर विभाग के कार्यों की सराहना की गई। #हालांकि तहसील बेल्थरारोड और बैरिया क्षेत्र में खनन राजस्व वसूली में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन न होने पाए। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सघन जांच कर एफआईआर दर्ज कराने तथा वाहनों को तत्काल सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बैरिया के सब-रजिस्ट्रार को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा बेल्थरारोड के सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए। #साथ ही रसड़ा मंडी के मनमाने संचालन पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बेल्थरारोड और रसड़ा के तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने- अपने क्षेत्र की मंडी व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं। इसके अलावा परिवहन निगम बलिया में राजस्व वसूली का प्रतिशत बेहद कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रोडवेज, स्टाम्प एवं निबंधन कार्यालय तथा नगर पालिका परिषद बलिया में भी राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करते हुए वसूली में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। #बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sikanderpur, Ballia | Jul 7, 2026

MORE NEWS