बलिया: छेड़खानी के आरोप पर दो पक्षों में हुई मारपीट, 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026 बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले पक्ष के अनुसार, सोमवार शाम उनकी बहन शौच के लिए खेत में गई थी, जहां कमलेश यादव नामक युवक ने उसके साथ छेड़खानी और जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।