ओमती थानांतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने शहर के कई इलाकों में जबरदस्त आतंक मचाया। पुलिस के अनुसार, एक मैरून रंग की एमजी हेक्टर कार ने भंवरताल गार्डन से अपनी रफ्तार का कहर शुरू किया, जो रसल चौक और इनकम टैक्स ऑफिस होते हुए सिंधिया पार्क की दीवार से टकराकर रुकी। इस दौरान बेकाबू कार ने सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, जिसके बाद दो-तीन अन्य कारो