गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-16 क्षेत्र में खुले आम सट्टे का अवैध कारोबार किया जा रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-16 क्षेत्र में खुले आम सट्टे के कारोबार का संचालन होने का मामला सामने आया है। वहीं खुलेआम सट्टे का संचालन होते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।