गौतम बुद्ध नगर: फेस-1 थाना क्षेत्र में डीसीपी रामबदन सिंह ने पीस मीटिंग की, सर्व समाज के संभ्रांत लोग रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी रामबदन सिंह ने शुक्रवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर फेस-1 थाना क्षेत्र में पीस मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान डीसीपी रामबदन सिंह के साथ अन्य अधिकारी व सर्व समाज के संभ्रांत लोग मौके पर मौजूद रहे। डीसीपी राम बदन सिंह ने सर्व समाज के संभ्रांत लोगों से आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।