गौतम बुद्ध नगर: 12th एवेन्यू सोसायटी में देर रात आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित 12th एवेन्यू सोसायटी में देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आवारा कुत्तों को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।