गौतम बुद्ध नगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जिला सैनिक बंधु समिति के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, पूर्व सैनिक भी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जिला अधिकारी मनीष वर्मा के साथ पूर्व सैनिक मौके पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।