गौतम बुद्ध नगर: फेस-2 क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित ₹10-10000 के दो इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित ₹10-10000 के इनामी 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अनिल व लालू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आज उन्हें जेल भेजा गया है।