कटनी में जैन समाज की जमीन को लेकर आपत्ति, ट्रस्ट की बिक्री अनुमति पर उठाए सवाल
कटनी में जैन समाज की धार्मिक और ट्रस्ट की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सकल दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति और जैन समाज ने डीएम ऑफिस के।सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपकर ट्रस्ट की जमीन बेचने की अनुमति के नवीनीकरण पर गंभीर आपत्ति जताई है। समाज का कहना है कि कैलवारा खुर्द स्थित धार्मिक स्थल से जैन समाज की आस्था जुड़ी है और यहां मंदिरों के साथ गौशाला भी संचालित है।
Huzur, Bhopal | Sep 8, 2026