जहरीली शराब कांड में MP-UP पुलिस आमने-सामने, ललितपुर SP बोले- ‘सागर पुलिस की जानकारी भ्रामक, तथ्य हैं तो हमें दें’
सागर जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन को लेकर MP और UP पुलिस के दावे आमने-सामने आ गए हैं। सागर पुलिस के ललितपुर कनेक्शन के दावे पर ललितपुर SP कालो सिंह ने कहा कि मीडिया में दी गई जानकारी भ्रामक है। उन्होंने कहा कि यदि सागर पुलिस के पास कोई तथ्य या साक्ष्य है तो उसे ललितपुर पुलिस से साझा किया जाए।