भीलवाड़ा: शहर में 'एनर्जी ड्रिंक' के नाम पर बिक रही 2,242 कैन को किया गया जब्त, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में जिलेभर में संचालित ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने बुधवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2,242 कैन कैफीनेटेड पेय पदार्थ (एनर्जी ड्रिंक के नाम से बेचे जा रहे उत्पाद) सीज किए। कार्रवाई के दौरान संबंधित उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।