मोदनगंज: महम्मदपुर में बह रही भक्ति की बयार हजारों की संख्या में पहुंच रहे लोग.
मोदननगंज प्रखंड के महम्मदपुर गांव में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है. संत इंद्रदेव जी महाराज के प्रवचन सुनने को लेकर हजारों की संख्या में लोग यज्ञ पंडाल में पहुंच रहे हैं. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धन व्यक्ति में अहंकार पैदा कर देता है और यही कारण है कि व्यक्ति अहंकार के मद्य में गलत कर बैठता है जो उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है.