मोदनगंज: महमदपुर में पूरे दिन जारी रहा पूजा पाठ का दौर. महिलाएं लगाई यज्ञ मंडप का फेरा.
मोदनगंज प्रखंड के महमदपुर गांव में शुक्रवार को पूरे दिन पूजा पाठ का दौर जारी रहा. इस दौरान महिलाएं यज्ञ मंडप का फेर लगाती नजर आई. बता दें कि गुरुवार से चल रहे भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ में शामिल होने को लेकर आसपास के दर्जनों गांव से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं.