मोदनगंज: महमदपुर में भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा.
मोदनगंज प्रखंड के महमदपुर गांव में गुरुवार को भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु ढोल बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए फल्गु नदी के झुंनकी घाट पहुंचे जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जल भरने का काम संपन्न हुआ. यह यज्ञ अगले 7 दिनों तक चलेगा जो भंडारा के साथ समाप्त होगा.