मोदनगंज: मोदनगंज पंचायत के मुखिया को लगा झटका, हाई कोर्ट ने बर्खास्तगी को रखा बहाल
मोदनगंज पंचायत के मुखिया को कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर झटका लगा है और कोर्ट ने मुखिया के बर्खास्तगी को बहाल रखा है. बता दे की मगध कमिश्नर के द्वारा मुखिया को कदाचार के आरोप मे बर्खास्त किया गया था इसके बाद मुखिया ने मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और हाईकोर्ट ने मुखिया के पक्ष को सही माना था और मुखिया को बहाल कर दी थी.