किशनगंज: विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई, निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं
राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय नेहरूपुरा में द हंस फाउंडेशन एमएमयू वैन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। फाउंडेशन कॉर्डिनेटर अंकित शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड, ब्लड ग्रुप, टाइफाइड, एलएफटी व आरएफटी सहित आवश्यक जांचें की गईं।