खेकड़ा: UGC व जातिगत आरक्षण के विरोध में जंतर मंतर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका, आकाश त्यागी को बड़ागांव में हाउस अरेस्ट किया
Khekada, Bagpat | Aug 21, 2026 गुरुवार शाम को यूजीसी और जातिगत आरक्षण के विरोध में दिल्ली जंतर मंतर पर जा रहे लोगों को खेकड़ा पुलिस ने गाजियाबाद बागपत के डुंडाहेड़ा बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच चमकर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद लोग हाईवे किनारे धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। जबकि प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही