बांसी: सपा नगर कार्यालय पर एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन, सपा के राष्ट्रीय सदस्य कृष्णभान सेथवार रहे उपस्थित
सपा बांसी नगर कार्यालय पर शुक्रवार अपरान्ह लगभग 2:00 बजे एसआईआर की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के राष्ट्रीय सदस्य कृष्णभान सेथवार मौजूद रहे। बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा, सपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, मोहम्मद इदरीश पटवारी आदि तमाम लोग मौजूद मौजूद रहे।