जमुई: मूसलाधार बारिश से सदर अस्पताल परिसर जलमग्न, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई मूसलाधार बारिश से सदर अस्पताल के मुख्य गेट और इमरजेंसी वार्ड तक जाने वाले रास्ते में पानी भर गया। जलजमाव के कारण मरीजों, उनके परिजनों, सुरक्षा गार्डों और अस्पताल कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या बनी रहती है।