सहजनवा: गीडा में युवती का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति हिरासत में
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके के जीतपुर गांव में शुक्रवार रात 25 वर्षीय मीनाक्षी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति विक्कू निषाद ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मीनाक्षी के मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया है।