भीलवाड़ा: भीलवाड़ा UIT लॉटरी की जांच के लिए कलेक्टर ने गठित की टेक्निकल कमेटी, शिकायतों पर होगी बारीकी से जांच: ADM
नगर विकास न्यास द्वारा 16 अक्टूबर को निकाली गई भूखंडों की ई-लॉटरी में सामने आई अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।जिला कलेक्टर ने इस संबंध में जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत मांगों एवं आमजन की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि ई-लॉटरी प्रक्रिया में मिली सभी शिकायतो की जांच होगी।