रूपवास: रूपवास थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में घायल महिला की 12 दिन बाद हुई मौत, 10 संदिग्ध हिरासत में
भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के सिरसौदा गांव में रास्ते से पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला भूदेवी की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 मार्च को रास्ता संकरा होने पर शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि राजकुमार ने भूदेवी के सिर पर पत्थर मार दिया।