नवादा: सद्भावना चौक समीप तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक मे मारी जोरदार टक्कर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 5, 2024 नवादा नगर थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक के समीप तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया।जख़्मी की पहचान कोडरमा जिले के पांडेडीह गांव निवासी छोटन साव के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शादी का निमंत्रण देने के लिए बाइक पर सवार होकर हिसुआ जा रहा था।