नवादा: इंदौल गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 5, 2024 इंदौल गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान सुपौल गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतीश बाइक चलाकर नवादा आ रहा था कि तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।