पचपहाड़: भवानीमंडी पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, कौमी एकता को बताया अनोखी मिसाल
भवानीमंडी थाना परिसर में आगामी त्यौहार सहित कई विषयों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ट्रैफिक सहित नहीं मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।सीएलजी सदस्यों ने लगातार बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा उठाया। मार्गो पर लाइनिंग कर चालान बनाने व अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की बात कही।