चकरनगर: हनुमन्तपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 12 मरीज पहुंचे, फ्री उपचार शुरू
हनुमंतपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में शर्दी का प्रकोप देखने कों मिला।सुबह 10 बजे से 2बजे तक कुल 12 मरीज दवा लेने पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम पाल ने मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त परामर्श व दवाएं प्रदान कीं। आरोग्य मेले में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ हृदय रोग मरीजों को भी दवाएँ दी गई।